海边的曼彻斯特
लुधियाना में दर्दनाक हादसा, छत गिरने से पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी की मौत_我的网站

A | संसू, मुल्लांपुर दाखा। नजदीकी गांव मुल्लांपुर में पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी सतपाल सिंह उर्फ काला (52) की छत गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सतपाल सिंह रात को अपने पशुओं के बाड़े में ही सोता था। बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब अचानक बाड़े की छत गिर गई और नीचे सो रहा सतपाल मलबे में दब गया।,पारिवारिक सदस्यों और ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटा दिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही सब तहसील मुल्लांपुर के नायब तहसीलदार पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मृतक के पारिवारिक सदस्यों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने बताया कि सतपाल कई वर्ष से पशुओं के बाड़े में ही सोता था। कई दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण अचानक सुबह यह हादसा हो गया।,ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए पक्के मकान बनाने की योजना को जल्द लागू किया जाना चाहिए। मृतक के परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की गई। सतपाल सिंह वॉलीबॉल का नामवर खिलाड़ी था, जो मुल्लांपुर के वॉलीबॉल क्लब की तरफ से लंबे समय तक बड़े टूर्नामेंट खेलता रहा।
Current article:http://qup.zanjionglangzhaizhizaxiying.buzz/list_welph5/ljp0.html
Published on:15:34:51
